India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 4th T20I Match Date And Time Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 30 अक्टूबर को खेला जाएगा.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा. शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी.
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के बाद भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सम्मानजनक वापसी की कोशिश करेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head)
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें टीम इंडिया ने 22 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 10 और न्यूजीलैंड ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है.
टीम इंडिया को एक बार फिर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे. दूसरी तरफ, लॉकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी एडम मिल्ने और जैकब डफी पर होगी. वहीं, ग्लेन फिलिप्स और कप्तान मिचेल सैंटनर टीम के प्रमुख खिलाड़ी होंगे.
ईडन पार्क की पिच रिपोर्ट (Eden Park Pitch Report)
ऑकलैंड के ईडन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. छोटी बाउंड्री होने के कारण बल्लेबाज यहां बड़े शॉट आसानी से खेल सकते हैं. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में कुछ मदद मिलने की संभावना रहती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाती है. स्पिन गेंदबाजों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन रहा है.
ऑकलैंड का मौसम कैसा रहेगा? (Auckland Weather Report)
एक्यूवेदर के अनुसार मुकाबले के दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. बारिश की 25 प्रतिशत संभावना जताई गई है. ऐसे में मैच के दौरान हल्का खलल देखने को मिल सकता है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (IND vs NZ 4th T20I Match Key Players To Watch Out)
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 मुकाबले में 38 गेंदों पर 113 रन की तूफानी पारी खेली थी. इससे पहले उन्होंने पहले दो मुकाबलों में 29 और 27 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स इस सीरीज में 82*, 70 और 17 रन बना चुके हैं. वहीं कप्तान मिचेल सैंटनर ने तीन मुकाबलों में 11.00 की औसत से 7 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs NZ 4th T20I Match Date And Venue)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 12:00 बजे होगा.
भारत में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs NZ 4th T20I Match Live TV Channel Telecast In India)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IND vs NZ 4th T20I Match Live Streaming In India)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 4th T20I Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर.