India vs New Zealand 2026 Live Score and Latest Updates: T20 सीरीज के बाद अब बारी वनडे की है. 5 मैचों की सीरीज का पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जा रहा हैै. वनडे में टीम इंडिया का कप्तान बदला है और टीम कॉम्बिनेशन में भी चेंज है.
यहां अभिषेक, सैमसन या वैभव का धमाका नहीं बल्कि रोहित-विराट और गिल का एक्शन दिखता है.
भारत ने जीता टॉस
ऑकलैंड वनडे में टॉस 20 मिनट की देरी से हुआ, जिसे भारत ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने अपनी प्लेइंग XI में 4 तेज गेंदबाज खिलाए. वहीं 2 ऑलराउंडर को जगह दी. टॉस देरी से होने के चलते खेल भी 10 मिनट की देरी से शुरू होगा.
ऑकलैंड में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड
टीम इंडिया का ऑकलैंड में ये 12वां वनडे होगा. इससे पहले खेले 11 वनडे में उसने 4 जीते हैं और 6 हारे हैं. वहीं एक मुकाबला टाई रहा है. उन 11 मुकाबलों में 1 मुकाबला भारत ने ऑकलैंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला और जीता है. यानी, सिर्फ अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे की बात करें तो भारत ने 10 में से 3 ही जीते हैं.
भारत ने ऑकलैंड मेंआखिरी वनडे साल 2022 में शिखर धवन की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसे उसने गंवा दिया था. ऑकलैंड में भारत ने अपना पहला वनडे साल 1976 में एस. वेंकटराघवन की कप्तानी में खेला था.
न्यूजीलैंड पर चोट का साया
न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो उसे इस वनडे सीरीज में चोट के चलते अपने कुछ स्टार खिलाड़ियों के ना होने का खामियाजा उठाना पड़ेगा. रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं डेवन कॉनवे को प्रैक्टिस के दौरान सिर में चोट आई, जिसके चलते उन्हें पहले वनडे से बाहर होना पड़ा है.