India vs New Zealand, 1st ODI Match Live Update in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज 4 नवंबर से हो रही है.
सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है मेजबान कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. जहां, कीवी टीम 40.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गई है भारत के सामने जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य है. अब अगर आप इस मैच की पल-पल की अपडेट्स चाहते हैं, तो हमारे इस लाइव पेज को रीफ्रेश करके मैच की अपडेट्स हासिल कर सकते हैं.
घर बैठे आराम से मोबाइल टीवी पर देख सकते हैं LIVE एक्शन
भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच का प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. भारत न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्टस 3 पर हिंदी में देखने के लिए मिल रहा है.
आपको बता दें, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल अलग-अलग भाषाओं में भारत न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के सभी मैचों का प्रसारण हो रहा है. इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप सोनी लिव ऐप की बेवसाइड पर हो रही है.