India vs Netherlands: अक्षर पटेल-कुलदीप यादव बाहर, पहली बार मिला इस खिलाड़ी को मौका

T20 World Cup 2026: ग्रुप ए में अपने आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए. अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया. टीम इंडिया ने पहले ही लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 8 में क्वालिफाई कर लिया है और वो अगले दौर में खेलने से पहले अपने हर खिलाड़ी को मौका देना चाहती है, यही वजह है कि सुंदर भी प्लेइंग इलेवन में आए हैं. सुंदर चोट से रिकवरी के बाद पहली बार मैदान पर उतरने वाले हैं.

भारत की Playing XI

इशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह

नीदरलैंड कीPlaying XI

माइक लेविट, मैक्स ओ डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, जैक लाइन कैशे, नोआह क्रोस, वैन डर मर्वे, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन.

(खबर अपडेट हो रही है)