India vs Namibia Live Score, T20 World Cup 2026: दिल्ली में दिखेगी टीम इंडिया की दबंगई! लगातार दूसरी जीत पर नजर

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and Updates in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में आज भारत और नामीबिया आमने-सामने हैं. ग्रुप A में दोनों ही टीम का ये दूसरा मैच है. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया लगातार दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी. वहीं पहला मैच गंवाने के बाद नामीबिया अपना खाता खोलने उतरेगी. हालांकि, मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन के सामने वो ऐसा उलटफेर कर सकेगी, इसकी संभावना कम ही है.टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में USA को 29 रन से हराया था. वहीं नामीबिया को पहले मैच में नीदरलैंड से शिकस्त मिली थी.