India vs England Semifinal LIVE Score, T20 World Cup 2026: स्टेडियम में वॉर्म अप कर रहे खिलाड़ी, थोड़ी देर में टॉस

India vs England Semifinal, T20 World Cup 2026, Cricket Score and Updates in Hindi: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल को लेकर रोमांच चरम पर है. ये दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में छठी भिड़ंत हैं. इससे पहले हुई 5 भिड़ंत में भारत का पलड़ा इंग्लैंड पर 3-2 से भारी है. मतलब 5 मुकाबले भारत ने जीते हैं और 2 इंग्लैंड ने.

वानखेड़े पर दूसरा सेमीफाइनल

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए हारना मना है. क्योंकि, हार घर लौटने के द्वार खोल देगी और जीत से फाइनल का टिकट मिलेगा. दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल में न्यूजीलैंड की चुनौती का सामना करेगी.

सेमीफाइनल में तीसरी बार होगा आमना-सामना

भारत और इंग्लैंड की T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ये तीसरी भिड़ंत है. पहली बार सेमीफाइनल में दोनों की टक्कर 2022 T20 वर्ल्ड कप में हुई, जिसे इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीता. वहीं दूसरी बार दोनों टीमें 2024 के T20 वर्ल्ड कप में टकराईं, जहां भारत ने इंग्लैंड को हराया.

भारत को तोड़ना होगा ये ट्रेडिशन

भारत और इंग्लैंड के बीच एक ट्रेडिशन सा भी है कि एक टीम T20 वर्ल्ड कप में लगातार दो जीत नहीं दर्ज कर सकी है. पिछली 5 टक्कर में एक बार इंग्लैंड जीता तो एक बार भारत. अब भारतीय टीम को अगर दूसरा सेमीफाइनल जीतना है तो उसे इस ट्रेडिशन को तोड़ना होगा. क्योंकि पिछली टक्कर उसी के नाम रही थी.

भारत और इंग्लैंड की टीमें दूसरे सेमीफाइनल के लिए अपने तय समय पर स्टेडियम पहुंच गईं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें