India A vs Nepal Live: टीम इंडिया की पारी- भारत ने नेपाल के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए तीन विकेट गंवा दिए हैं। अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और आयुष बडोनी पवेलियन लौट गए हैं। अभिषेक ने 9, आयुष ने दो और वैभव ने 26 रन की पारी खेली।
तिलक वर्मा और रिंकू क्रीज पर मौजूद हैं। कुशाग्र और तिलक ने शतक लगाया और दोनों के बीच दोहरी शतकीय साझेदारी हुई है।
इंडिया ए और नेपाल के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप का चौथा मुकाबला शुक्रवार को खेला जा रहा है। नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि अभिषेक शर्मा 13 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें नंदन यादव ने आउट किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे आयुष बडोनी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। उन्होंने 7 गेंद में दो रन बनाए। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धीमी पारी खेली। वह 32 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के बीच 206 रन की साझेदारी हुई। कुशाग्र 102 गेंद में 117 रन बनाकर आउट हुए।
India Live Score: 280/3 (44.4)
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंडिया ए प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव
नेपाल (प्लेइंग इलेवन): अर्जुन कुमल, कुशल भुर्टेल, बसीर अहमद, लोकेश बाम, दीपक डुमरे (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, नंदन यादव, पवन सर्राफ, राशिद खान, संदीप लामिछाने (कप्तान), प्रैटिस जीसी
इंडिया ए टीम शुक्रवार को राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपने अभियान का आगाज कर रही है। तिलक वर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का पहला मुकाबला नेपाल से हो रहा है। इंडिया ए की टीम टूर्नामेंट में ग्रुप बी में हैं, इसमें यूएई, नेपाल और पाकिस्तान ए की टीमें भी शामिल हैं। जबकि ग्रुप ए में बंगलादेश ए, श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी जो कि 26 और 27 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला रविवार 29 नवंबर को खेला जाएगा।
India A vs Nepal Live Score: नेपाल ने जीता टॉस, भारत की बैटिंग।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक खेला जाएगा। इंडिया ए की टीम का नेतृत्व तिलक वर्मा के हाथों में है। जबकि रिंकू सिंह उपकप्तान होंगे। इसके अलावा न्यूजीलैंड में भारत के टी-20 दल का हिस्सा रहे अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव भी 15 सदस्यीय दल में शामिल हैं। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर सबकी नजरें होंगी, जोकि हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की टीम की कप्तानी करके आ रहे हैं। उन्होंने अंडर 19 और ए टीमों के लिये बड़ी पारियां खेली है । श्रीलंका में इस साल त्रिकोणीय श्रृंखला में उन्होंने 29 गेंद में 94 रन बनाये थे ।
भारत ए टीम : तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शद खान, आयुष बडोनी ।
नेपाल : संदीप लामिछाने (कप्तान), लोकेश बाम, बशीर अहमद, अर्जुन कुमल, नंदन यादव, पवन सराफ, ललित राजबंशी, कुशल भूर्तल, सोमपाल कामी, दीपक डुमरे, संदीप जोरा, अभिषेक गौतम, इशान पांडे, राशिद खान, देव खानाल