India A vs Australia A: ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन फिर फेल, वर्ल्ड कप से पहले बुरा हाल

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एक बार फिर इंडिया ए के टॉप ऑर्डर का बल्ला फेल रहा है. इंडिया ए के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, ओपनर साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनाधिकारिक वनडे में भी फेल साबित हुए.

साई सुदर्शन 29 गेंदों में 13 रन ही बना सके. पडिक्कल ने 10 गेंदों पर 1 रन बनाया और कप्तान गायकवाड़ के बल्ले से 5 गेंदों में सिर्फ 12 रन निकले. इन तीनों ही बल्लेबाजों का लगातार दूसरे मैच में फेल होना उनके लिए ही हानिकारक है क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप अब नजदीक है और इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप स्क्वाड में आने के लिए अपनी ताल ठोक सकते थे लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है.

टॉप ऑर्डर को शॉर्ट बॉल से दिक्कत

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक वनडे में एक बात देखने को मिली कि साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ तीनों ही बल्लेबाज शॉर्ट गेंद के खिलाफ आउट हुए. पडिक्कल और गायकवाड़ कट शॉट खेलने के फेर में फील्डर को कैच दे बैठे और साई सुदर्शन बाउंसर पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे. सुदर्शन पिछले मैच में भी इसी तरह आउट हुए थे. बता दें सुदर्शन ने 2 मैचों में सिर्फ 14 रन बनाए हैं. पडिक्कल ने दो मैचों में एक ही रन बनाया है और गायकवाड़ ने 27 रनों का योगदान दिया है.

 

 

ऑस्ट्रेलिया ए ने बनाए 275 रन

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 275 रनों का अच्छा स्कोर बनाया. ओपनर सैम कॉन्सटस ने सबसे ज्यादा 67 रनों की पारी खेली. विकेटकीपर जॉश फिलीपी ने भी अर्धशतक लगाते हुए 58 रन बनाए. भारतीय गेंदबाजों में बाएं हाथ के पेसर अरशद खान ने 56 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. यश ठाकुर के नाम 2 विकेट रहे. विप्रज निगम, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेड्गे और अनुकूल रॉय को 1-1 कामयाबी मिली. बता दें इंडिया ए की टीम पहला मैच 125 रनों से हार गई थी और अब उसपर सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है.

Leave a Comment