
INDAW vs BANAW: इंडिया ए और बांग्लादेश ए की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला समाप्त हो चुका है और इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 46 रनों के मार्जिन से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में तेजल हसबनीस ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
India A Women ने बनाए थे 134 रन

बांग्लादेश की ए टीम के खिलाफ टॉस जीतकर भारतीय कप्तान राधा यादव ने बल्लेबाजी का फैसला किया, जो कि शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि उनकी टीम के पक्ष में नहीं रहेगा। क्योंकि भारत के शुरुआती कुछ विकेट काफी जल्दी और काफी कम स्कोर पर गिर गए। इंडिया ने अपना पहला विकेट 30, जबकि दूसरा और तीसरा 33 के स्कोर पर गंवा दिया। इतना ही नहीं चौथा विकेट 44 के स्कोर पर गिर गया। हालांकि इसके बाद तेजल हसबनीस और राधा यादव ने मिलकर पारी को संभाला और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
तेजल हसबनीस ने तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 34 गेंद में 51 रन बनाए। वहीं राधा ने 30 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की कप्तानी पारी खेली। इस दौरान वृंदा दिनेश के बदले से भी 19 रन आए। विरोधी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट उनके कप्तान फ़हीमा खातून ने लिए। उन्होंने चार विकेट चटकाए। जबकि फरजाना इस्मीन और फातिमा जहान सोनिया ने एक-एक सफलता अर्जित की।
यह भी पढ़ें: साई सुदर्शन ने चुनी ड्रीम IPL 11, कपिल देव को बनाया कप्तान, डॉन ब्रैडमैन को भी दी जगह
रन चेस में रहा Bangladesh A Women का कुछ ऐसा हाल
भारतीय टीम के 135 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत भी काफी खराब हुई और यह टीम भी एक के बाद एक विकेट गंवाते रही और अंततः 19.1 ओवर में 88 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान शमीमा सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। वहीं सरमिन सुल्ताना ने 18 रन और कप्तान फहीमा खातून ने 14 रन की पारी खेली।
टीम के छह खिलाड़ी डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच सके। भारत के लिए प्रेमा रावत ने सबसे अधिक तीन विकेट जबकि सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर ने एक-एक सफलता अर्जित की। इस दौरान साइमा ठाकोर, मिन्नू मणि और राधा यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया।
टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी काफी खराब
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राधा यादव की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया लेकिन। इस टूर्नामेंट में इस टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। इस टीम को अपने पहले ही मैच में यूएई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अंत भला तो सब भला और अंत में अब जब टीम इंडिया चैंपियन बन गई है, तो पीछे क्या हुआ इससे ज्यादा कुछ फर्क पड़ेगा नहीं।
FAQs
विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का चैंपियन कौन बना?
यह भी पढ़ें: वाशिंगटन सुंदर vs अक्षर पटेल: T20I में कौन सा स्पिन ऑलराउंडर बेहतर? जानें कौन करता प्लेइंग 11 में जगह डिजर्व
The post INDAW vs BANAW: राइजिंग एशिया कप पर भारत का कब्ज़ा, फाइनल में बांग्लादेश को मिली करारी शिकस्त appeared first on khelja.