Pratika Rawal : प्रतिका रावल ने भारत के लिए अपना टी20 डेब्यू कर लिया है. महिला एशिया कप 2026 में प्रतिका रावल को भारत की ओर से अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिला है.
भारत की दाएं हाथ की बल्लेबाज प्रतिका रावल ने थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया है. अब वो अपना पहला टी20 मैच महिला एशिया कप 2026 में खेलेंगी. प्रतिका को हरमनप्रीत कौर के हाथों से उनका डेब्यू कैप मिला है. वो आज बल्ले के साथ अपना दम दिखाती हुई नजर आएंगी.
प्रतिका रावल ने किया भारत के लिए टी20 डेब्यू
महिला एशिया कप 2026 का तीसरा मुकाबला भारत थाईलैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमप्रीत कौर टॉस हार गईं. वहीं अफगानिस्तान की कप्तान थिपात्चा पुत्थावोंग ने टॉस जीता पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. इसके साथ ही इस मुकाबले में प्रतिका रावल के खेलने का आधिकारिक ऐलान टॉस पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किया है.
हरमनप्रीत ने दी प्रतिका के डेब्यू की जानकारी
हरमनप्रीत कौर ने कहा कि, ‘आज प्रतीका अपना डेब्यू कर रही है क्योंकि जेमी वहां नहीं है. हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं’. आपको बता दें कि, टीम की भरोसेमंद खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स एशिया कप की शुरुआत से पहले चोटिल हो गई थीं. उसके बाद उनकी जगह पर टीम में बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी प्रतिका रावल को मौका दिया गया. अब वो सीधे पहले ही मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं.
प्रतिका रावल ने अब तक टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट खेला था. वो पहली बार व्हाइट बॉल फॉर्मेट में टी20 क्रिकेट अपने देश के लिए खेलते हुए नजर आए वाली है. प्रतिका टीम इंडिया की पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाली हैं. टी20 क्रिकेट को भी प्रतिका वनडे क्रिकेट की तरह सफल बनाना चाहेंगी. इस मुकाबले में प्रतिका भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकती हैं. क्योंकि स्मृति मंधाना शेफाली वर्मा टी20 क्रिकेट में भारत के लिए ओपनिंग करेंगी.
प्रतिका रावल का वनडे टेस्ट करियर
प्रतिका ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में कुल 27 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने 26 मैचों के दौरान 47.6 की औसत 82.3 की स्ट्राइक रेट के साथ 2 शतक 8 अर्धशतकों के साथ 1189 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 1189 रहा है. उनके बल्ले से वनडे क्रिकेट में 141 चौके 10 छक्के भी निकले हैं. उन्होंने भारत के लिए 1 टेस्ट मैच भी खेला है, जिसमें उन्होंने 1 अर्धशतक के साथ 81 रन बनाए हैं. प्रतिका बॉलिंग का ऑप्शन भी टीम को प्रदान करती हैं.
भारत थाईलैंड की प्लेइंग-11
भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, एन श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.
थाईलैंड :अफिसारा सुवांचोनराठी, नत्ताकान चांटम, फन्निता माया, नन्नापत कोंचारोएनकाई (विकेटकीपर), चनिदा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, सुलेपॉर्न लाओमी, नन्नाफत चाईहान, सुनिदा चतुरोंगरट्टाना, थिपाचा पुथावोंग (कप्तान), ओन्निचा कामचोम्फू.