India National Women’s Cricket Team vs Bangladesh National Women’s Cricket Team, 2nd Semi-Final Match Winner Prediction: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 20 सितंबर को खेला जाएगा.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला निश्शिन (Nisshin) के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क (Korogi Sports Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली टीम इंडिया क्वार्टरफाइनल में जापान को आठ विकेट से हराकर शानदार लय में है और अब गोल्ड मेडल बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दूसरी ओर निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) की अगुवाई वाली बांग्लादेश महिला टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगी. India vs Bangladesh Women Weather Report: भारत-बांग्लादेश महिला एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में कैसा रहेगा निशिन का मौसम? जानें बारिश की संभावना
भारतीय महिला टीम मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. जापान के खिलाफ आसान जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है. वहीं बांग्लादेश की टीम का क्वार्टरफाइनल मुकाबला चीन के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था और वह आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंची है. ऐसे में भारत के मुकाबले बांग्लादेश के पास मैच अभ्यास की कमी भी देखने को मिल सकती है.
टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश महिला हेड टू हेड (IND-W vs BAN-W T20I Head To Head)
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय महिला टीम ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश महिला टीम सिर्फ तीन मुकाबले जीत सकी है. इतना ही नहीं, भारत लगातार नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बांग्लादेश को मात दे चुका है, जिससे उसका मनोबल काफी मजबूत है.
टीम इंडिया को इस मुकाबले में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम निगार सुल्ताना, शोभाना मोस्तारी, शरमिन अख्तर, नाहिदा अख्तर और मारूफा अख्तर के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर रहेगी.
भारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जा रही है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ सहायता मिल सकती है, जबकि बल्लेबाजों को सेट होने के बाद रन बनाने का अच्छा मौका मिलेगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच संतुलित मुकाबला देखने को मिल सकता है.
स्मृति मंधाना इस मुकाबले में एक बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं. उन्हें महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ नौ रन की जरूरत है. वहीं श्री चरणी ने पिछले मुकाबले में जापान के खिलाफ 4 विकेट लेकर शानदार लय का परिचय दिया था. दूसरी ओर बांग्लादेश के लिए निगार सुल्ताना, नाहिदा अख्तर और राबेया खान मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं.
ये टीम मार सकती है बाजी (IND-W vs BAN-W 2nd Semi-Final Match Winner Prediction)
मौजूदा फॉर्म, हेड टू हेड रिकॉर्ड, टीम संतुलन और बड़े मैचों के अनुभव को देखते हुए भारतीय महिला टीम इस मुकाबले में स्पष्ट रूप से मजबूत नजर आती है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम के पास अनुभवी बल्लेबाजों और प्रभावी गेंदबाजों का बेहतरीन संयोजन है. दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम उलटफेर करने की क्षमता रखती है, लेकिन भारत को हराने के लिए उसे अपने सर्वश्रेष्ठ खेल की जरूरत होगी.
भारत महिला की जीत की संभावना: 78%
बांग्लादेश महिला की जीत की संभावना: 22%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs BAN-W Playing Prediction)
भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुणालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.
बांग्लादेश महिला: दिलारा अख्तर, जुइरिया फिरदौस (विकेटकीपर), शोभाना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (कप्तान), शरमिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर.