IND-W vs AUS-W: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया ने गंवाई ODI सीरीज, 22 साल की बल्लेबाज के शतक से जीती ऑस्ट्रेलिया

पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज अच्छी साबित नहीं हुई. पिछले साल वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली वनडे सीरीज खेल रही भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार दूसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा. होबार्ट में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 22 साल की बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल के धमाकेदार शतक और फीबी लिचफील्ड की धुआंधार पारी के दम पर 83 बॉल पहले ही 252 रन का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की.

नवंबर 2025 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने लगातार 2 टी20 सीरीज जीती थीं, जिसमें एक तो मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही आई थी. मगर वनडे फॉर्मेट की उसकी ये पहली ही सीरीज थी, जहां उसी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार 2 मैच जीतते हुए सीरीज अपने नाम की, जिस टीम को उसने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हराया था.

(खबर अपडेट हो रही है)