IND W vs AUS W: 3 दिन भी नहीं टिकी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हराया पिंक बॉल टेस्ट, सीरीज भी गंवाई

IND W vs AUS W Pink-ball Test: पर्थ के वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड (WACA) में खेला गया डे-नाइट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने आसानी से जीत लिया. इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम पूरी तरह फ्लॉप रही, जिसके चलते उसने मल्टी फॉर्मेट सीरीज भी गंवा दी. भारतीय महिला टीम इस मुकाबले में 3 दिन भी नहीं टिक सकी और तीसरे दिन के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से बाजी मार ली.

भारतीय बल्लेबाजी ने किया निराश

मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी चुनी और वह पहले ही सेशन से मैच में हावी रही. भारतीय टीम पहली पारी में 62.4 ओवर में 198 रन पर ऑलआउट हो गई. जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक जमाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाईं. ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में ऐनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाए. जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया को 125 रनों की मजबूत बढ़त मिली.

ऐनाबेल सदरलैंड ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल किया और शतक जड़ते हुए 129 रनों की पारी खेली. एलिस पेरी ने भी 76 रन बनाए और इस दौरान महिला टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं. दूसरी ओर. भारत की सयाली सतघरे ने डेब्यू पर 4 विकेट लिए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक नहीं पाई.

खबर अपडेट हो रही है…