T20 World Cup 2026 में अभिषेक शर्मा ने जो अब तक नहीं किया, वो काम उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ करके दिखाया. जिस तरह के खराब फॉर्म में अभिषेक शर्मा थे, उनसे हल्ला बोलने की उम्मीद तो जिम्बाब्वे बिल्कुल नहीं कर रहा होगा. लेकिन, हुआ ठीक उलटा. अभिषेक शर्मा ने रंग में लौटते हुए तूफानी पारी खेल दी और साथ में अपने नाम एक उपलब्धि भी दर्ज कर ली. शर्मा जी के बेटे को अपनी उम्मीद से परे खेलते देखकर सिकंदर रजा और उनकी टीम हक्का बक्का रह गई.
जितने चौके, उतने छक्के मारे… अभिषेक ने कोई कसर नहीं छोड़ी
बाएं हाथ के भारतीय ओपनर ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का धागा खोलते हुए बल्ले से हल्ला बोल दिया. चेन्नई के मैदान उन्होंने अपनी वो चमक बिखेरी, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. अभिषेक ने चौके -छक्के जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने अपनी इनिंग में जितने चौके मारे, उतने ही छक्के मारे. हालांकि, उनकी इनिंग भी 30 गेंदों से ज्यादा की नहीं रही. मगर उन 30 गेंदों में ही उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगा दिए.
अभिषेक शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप में पहली बार क्या किया?
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 183.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 55 रन बनाए. ये उनके T20 इंटरनेशनल करियर का 9वां अर्धशतक रहा. वहीं T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में उन्होंने पहली बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का कारनामा किया.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें