IND vs WI: भुवनेश्वर-कुलदीप IN, नमन-अर्शदीप OUT; वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs West Indies T20 Match Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मुकाबले में भारतीय टीम पर दबाव होगा सीरीज जीतने का। वहीं अब तक इस दौरे पर अपने खेल से दिल जीतने वाली कैरेबियाई टीम की नजरें भी सीरीज कब्जाने पर होंगी। टीम इंडिया इस मैच में तीन बदलाव कर सकती है।

अगर पिछले मैचों के आधार पर देखें तो मयंक यादव अपनी गेंदबाजी से खास प्रभावित नहीं कर पाए हैं। वहीं नमन धीर ने भी बल्लेबाजी में निराश किया और पिछले मैच में एक ओवर ही उन्होंने डाला और 19 रन दिए। अर्शदीप सिंह चौथे मुकाबले में चोटिल हो गए थे। भुवनेश्वर कुमार को इसके बाद टीम के साथ जोड़ लिया गया है।

कौन से 3 बदलाव कर सकती है टीम इंडिया?

भारतीय टीम को एक विकेट टेकिंग स्पिनर की पिछले तीन मैचों में कमी खली है। कुलदीप यादव को उस लिहाज से इस मुकाबले में मयंक यादव की जगह मौका मिल सकता है। वहीं नमन धीर को बाहर करके शिवम दुबे को टीम में वापस लाते हुए बल्लेबाजी और एक पेस बॉलिंग ऑप्शन बढ़ाया जा सकता है। साथ ही अर्शदीप सिंह चोटिल हैं तो भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद टीम में लौट सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका!

अब तक इस सीरीज के चारों मुकाबलों से बाहर रहे वैभव सूर्यवंशी को शायद पांचवें मैच में भी मौका नहीं मिल पाएगा। क्योंकि टॉप ऑर्डर में जगह बनती नहीं दिख रही है। अब तक 4 में से तीन मैचों में भारतीय ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत की है। वहीं नंबर 3 पर इशान किशन की पोजिशन के साथ छेड़छाड़ करना सही नहीं होगा। इस लिहाज से वैभव को बेंच पर ही यह पूरी सीरीज गुजारनी पड़ सकती है।

5वें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव।

टी20 सीरीज के पांचवें मैच के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन [विकेटकीपर], संजू सैमसन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उपकप्तान], शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह (सब्जेक्ट टू फिटनेस), प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार।

IND vs WI: भुवनेश्वर कुमार की एंट्री, अर्शदीप सिंह चोटिल; वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 के लिए भारतीय टीम

भुवनेश्वर कुमार का हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ था। अब वह चोटिल अर्शदीप सिंह की जगह वेस्टइंडीज सीरीज में भी आखिरी मैच के लिए जुड़ चुके हैं।

Leave a Comment