IND vs WI: टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 पर लिया बड़ा फैसला, वेस्टइंडीज की टीम में आया ये खिलाड़ी

T20 World Cup 2026, India vs West Indies Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले का टॉस हो चुका है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है.टॉस के बाद दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जहां अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया. वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने टीम में एक बदलाव की बात कही.

वेस्टइंडीज की टीम में किस खिलाड़ी ने मारी एंट्री?

सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि वो अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहते. वहीं वेस्टइंडीज की टीम में ब्रेंडन किंग की जगह अकिल हुसैन आए हैं. ब्रेंडन किंग के बाहर होने की वजह इंजरी है. उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में इंजरी हुई थी, जिससे वो अभी तक उबरे नहीं हैं.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव ( कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

वेस्टइंडीज: शे होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पावेल, रोस्टन चेज, शरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, अकिल हुसैन

ईडन गार्डन्स पर T20 WC 2026 का पहला डे-नाइट मैच

T20 वर्ल्ड कप 2026 में ये पहली बार है जब टीम इंडिया कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेलती दिखेगी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम के लिए ये मौजूदा वर्ल्ड कप में उसका चौथा मैच ईडन गार्डन्स पर होगा. इससे पहले खेले तीनों मुकाबले वेस्टइंडीज ने ईडन गार्डन्स पर जीते भी हैं. भारत-वेस्टइंडीज के बीच हो रहा मुकाबलाT20 वर्ल्ड कप 2026 में ईडन गार्डन्स पर हो रहा पहला डे-नाइट मुकाबला है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें