IND vs WI 2nd T20 Live Score Update in Hindi: भारत वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (9 अक्टूबर) रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है.
अब टीम इंडिया की नजर दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीत लिया है. कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया है.
कहां देखें लाइव मुकाबला?
भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. वहीं, मोबाइल ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.
भारत वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
भारतीय टीम:- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी प्रिंस यादव.
वेस्टइंडीज टीम:- शाई होप, कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, अमीर जांगू क्वेंटिन सैम्पसन.