बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मैदान पर बारिश पूरी तरह रुक चुकी है और ग्राउंड स्टाफ ने कवर्स हटा दिए हैं। बारिश रुकते ही पूरा स्टेडियम दर्शकों के जोरदार शोर से गूंज उठा।
मैच अधिकारियों और अंपायर्स ने मैदान का मुआयना करने के बाद मुकाबले के नए नियमों और समय का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
मैच और खेल के नए नियम:
-
टॉस का समय: रात 9:00 बजे
-
मैच शुरू होने का समय: रात 9:15 बजे
-
मैच का प्रारूप: दोनों टीमों के लिए 9-9 ओवर
-
पावरप्ले: 2.4 ओवर (16 गेंदें)
मैदान पर भारतीय खिलाड़ी वॉर्म-अप के लिए उतर चुके हैं। सबसे राहत भरी बात यह है कि पिछले मुकाबले में दर्द से कराहते अर्शदीप सिंह और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दोनों मैदान पर एक साथ नजर आ रहे हैं।