IND vs WI 5th T20 Live Score: भारत वेस्टइंडीज के बीच पांचवां आखिरी टी20 मैच आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
टीम इंडिया पहले बैटिंग करने उतरेगी. बारिश के कारण यह मैच 9:15 बजे शुरू हुई, जिसके बाद मैच को 9-9 ओवर कर दिया गया है. जबकि 2.4 ओवर का हर टीम पावरप्ले होगा. 4 साल बाद स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.
सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है, जिसके चलते यह मुकाबला निर्णायक होगा. इस मैच को जीतकर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, शे होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम की नजर यह मैच जीतकर बड़ा उलटफेर करने सीरीज पर कब्जा करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है. इस मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए न्यूज नेशन के साथ बने रहिए…