स्पोर्ट्स डेस्कः वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ बारिश से प्रभावित पांचवें और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बारिश के कारण टॉस में ढाई घंटे की देरी हुई, जबकि मैच निर्धारित समय से दो घंटे 15 मिनट बाद शुरू हुआ जिससे यह मुकाबला नौ-नौ ओवर का कर दिया गया है। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए हैं। शिवम दुबे की टीम में वापसी हुई है, जबकि चोटिल अर्शदीप सिंह की जगह भुवनेश्वर कुमार लंबे समय के बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए हैं। वेस्टइंडीज ने निर्णायक मुकाबले के लिए अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।