IND vs WI 4th T20 Live Score: वेस्टइंडीज को लगा चौथा झटका, अर्शदीप सिंह ने पॉवेल को भेजा पवेलियन

IND vs WI 4th T20 Live Score: भारत वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

वेस्टइंडीज की टीम अब पहले बैटिंग करने उतरेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वेस्टइंडीज ने 2 बदलाव किया है. पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है. आज के मैच को जीतकर भारतीय टीम जहां सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी, वहीं वेस्टइंडीज की टीम जोरदार वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच एक बार फिर रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है. इस मुकाबले से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए न्यूज़ नेशन के साथ बने रहिए…

Leave a Comment