IND vs WI 3rd T20 Live Score: भारत वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हुआ है. फिलहाल यह सीरीज 1-1 की रोमांचक बराबरी पर है. पहले मैच में जहां भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जोरदार वापसी करते हुए 249 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर लिया था.
अब तीसरा मैच जीतकर दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें होंगी, जिसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है या फिर अपनी गेंदबाजी में कोई छोटा फेरबदल कर सकती है. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. जबकि 6:30 पर टॉस होगा. इस मैच से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए…