IND vs WI, 1st T20I Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मुकाबला आज, जानें लखनऊ की पिच रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। IND vs WI 1st T20I Ekana Cricket Stadium Lucknow Pitch Report Today Match: आज लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा।

भारत, वेस्टइंडीज पर 2-1 से ODI सीरीज जीतने के बाद T20I सीरीज में उतरेगा। मेजबान टीम अपने इस मोमेंटम को सबसे छोटे फॉर्मेट में भी जारी रखना चाहेगी और घरेलू मैदान पर जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। हालांकि, यह इतना आसान नहीं होने वाला है।

क्योंकि, वेस्टइंडीज टी20 की सबसे खतरनाक टीम में से एक मानी जाती है। वहीं, वनडे में मिली शिकस्त के चलते वेस्टइंडीज की टीम और खतरनाक हो गई है। वह घायल शेर की तरह पलटवार कर सकती है। मेहमान टीम एक बेहतर ऑल-राउंड परफॉर्मेंस देकर जीत के साथ वनडे सीरीज का बदला लेना चाहेगी। इसी देखते हुए टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है।

IND vs WI हेड टू हेड

साल 2009 से लेकर अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने 10 मुकाबलों में बाजी मारी है। एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। संजू सैमसन ने एक यादगार पारी खेली थी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट (IND vs WI 1st T20 Ekana Pitch Report)

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर गेंद और बल्ले के बीच अच्छा संतुलन देखने को मिल सकता है। हाल के सालों में यहां की पिच धीमी रहने के साथ स्पिन गेंदबाजों को मदद देती रही है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती उछाल मिल सकता है। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, पिच के धीमे होने पर बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में स्पिनरों और विविधता वाली गेंदबाजी की भूमिका अहम रहेगी।

आज लखनऊ मौसम का हाल

एक्यूवेदर के अनुसार, 6 अक्टूबर को लखनऊ का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। मंगलवार को बारिश होने की 45 प्रतिशत संभावना है। बारिश मैच में खलल भी डाल सकती है।

Leave a Comment