India vs West Indies 1st T20I Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांच शुरू हो गया है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम की नजर जीत के साथ सीरीज का आगाज करने पर है. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम वनडे सीरीज की हार का हिसाब बराबर करने उतरी है.
किस टीम का पलड़ा भारी?
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 31 टी20 मैच खेले जा चुके हैं. इनमें से 20 मुकाबलों में भारत ने बाजी मारी है, वहीं 10 मैच वेस्टइंडीज के खाते में गए हैं और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं, भारतीय जमीन पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 11 टी20 मैच खेले गए हैं. इन 11 मुकाबलों में से भारत ने 9 मैचों में शानदार जीत हासिल की है, वहीं वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 2 बार ही जीत का स्वाद चख सकी है.
भारत का टी20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.
वेस्टइंडीज का टी20 स्क्वॉड
शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैमसन, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर.