वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम् गीत गाया. अफगानिस्तान के खिलाफ हुई टी20 सीरीज से पहले भी ऐसा ही देखने को मिला था. जब दिल्ली में हुए पहले टी20 मैच में राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम् गाया गया था.
कई फैंस बीसीसीआई के इस फैसले से खुश नजर आए वहीं कई लोगों ने इसपर सवाल खड़े किए हैं. कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया गया कि खिलाड़ियों को ही वंदे मातरम् गीत नहीं आता. हालांकि ऐसा लग रहा है कि बीसीसीआई हर घरेलू सीरीज के पहले मैच में वंदे मातरम् गीत प्ले करेगी और उसके बाद राष्ट्रगान होगा.
भारत ने जीता टॉस
की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लखनऊ की पिच लाल और काली मिट्टी दोनों से मिलाकर बनाई गई है इसलिए श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम इंडिया चेज़ करना पसंद करेगी. बता दें टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं दी. वहीं ऑलराउंडर नमन धीर को डेब्यू का मौका दिया गया. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने नमन को टी20 डेब्यू कैप सौंपी. इस खिलाड़ी को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी डेब्यू कराया गया था.
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
शे होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रॉस्टन चेज़, अकील होसेन, शेमार स्प्रिंगर, शेमार जोसफ