India vs West Indies,1st ODI, Live Updates in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे तिरुवनंतपुरम में है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें कमर कसकर तैयार हैं. तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे वनडे में भारत की ओर से नमन धीर को डेब्यू का मौका मिला है.
ये उनका पहला इंटरनेशनल मैच होगा. जहां तक टॉस की बात है, भारत ने उसे जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
तिरुवनंतपुरम में वनडे का इतिहास
तिरुवनंतपुरम में 2023 के बाद पहली बार मुकाबला खेला जा रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां खेला जा रहा ये दूसरा मुकाबला है. इससे पहले दोनों टीमें 2018 में यहां पहली बार भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को हराया था. सीधे शब्दों में कहें तो तिरुवनंतपुरम में अब तक सिर्फ 2 वनडे ही खेले गए हैं और वो दोनों मुकाबले ही भारत ने जीते हैं.
भारत ने पिछले 5 वनडे सीरीज में से 3 हारे
टीम इंडिया का तिरुवनंतपुरम में रिकॉर्ड बेश अच्छा दिख रहा हो. लेकिन, मौजूदा हकीकत वनडे में ऐसी नहीं है. भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से अब तक 5 वनडे सीरीज खेली है, जिसमें से 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में वेस्टइंडीज के लिए ये भारत के खिलाफ अपने इतिहास को बदलने का मौका बन सकता है.