भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर को खेला जाएगा. विराट कोहली पहले वनडे में जब टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरेंगे तो इस मुकाबले में उनके पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा . विराट के नाम अभी 314 वनडे मैचों में 14941 रन हैं . अगर वह पहले वनडे में 59 रन बना लेते हैं, तो वह पुरुष वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे . उनसे पहले यह कारनामा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने किया है .
वेस्टइंडीज के खिलाफ भी विराट का रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने इस टीम के खिलाफ 43 वनडे मैचों में 2261 रन बनाए हैं और वह कैरेबियाई टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी फॉर्मेट में कुल 3850 रन हैं. अगर वह पहले वनडे में 150 रन बना लेते हैं, तो इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ 4,000 रन पूरे कर लेंगे. अब तक सिर्फ जैक कैलिस ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 4000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बना पाए हैं.
घर में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी निशाने पर
विराट कोहली के पास भारत में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका है. उन्होंने भारतीय जमीन पर 130 वनडे मैचों में 6,867 रन बनाए हैं. वहीं सचिन तेंदुलकर ने 164 घरेलू वनडे में 6,976 रन बनाए थे. विराट को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 110 रन चाहिए. अगर वह पहले वनडे में 133 रन बना लेते हैं, तो वह घर में 7,000 वनडे रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.
मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ खास रिकॉर्ड भी टूटेगा
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे खेलते ही विराट एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अभी विराट और पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43-43 वनडे मैच खेले हैं. अगर विराट रविवार को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं, तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. ऐसे में उनकी वापसी वाला मुकाबला रिकॉर्ड के लिहाज से काफी खास हो सकता है.