भारतीय क्रिकेट टीम 27 सितंबर से शुभमन गिल की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर में खेलने उतरेगी। इस सीरीज में एक बार फिर से सभी की नजरें होंगी विराट कोहली और रोहित शर्मा पर।
इस सीरीज में यह दोनों दिग्गज खास उपलब्धियां हासिल करने के करीब हैं। वहीं अगर यह दोनों ऐसा करते हैं तो सचिन तेंदुलकर के दो वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट जाएंगे।
विराट कोहली अब तक वनडे इंटरनेशनल में 314 मैच खेलते हुए 302 पारियों में 14941 रन बना चुके हैं। अगर वह 59 रन इस सीरीज में बना लेते हैं तो सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन के नाम 387 मैचों की 377 पारियों में 15000 वनडे रन दर्ज हुए थे। यानी विराट के पास यह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी कई मुकाबले बाकी हैं, मगर वेस्टइंडीज सीरीज में ही इसके टूटने के आसार लग रहे हैं।
रोहित शर्मा भी तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
अगर भारत के पूर्व कप्तान और स्टार ओपनर रोहित शर्मा की बात करें तो उनके निशाने पर भी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने अब तब वनडे इंटरनेशनल में 201 पारियों में बतौर ओपनर 9865 रन बनाए हैं। अगर वह तीन मैचों की आगामी सीरीज में 135 रन बनाते हैं तो वह वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन बतौर ओपनर बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर 259 पारियों में 10 हजार वनडे रन बतौर ओपनर पूरे किए थे। रोहित के पास अभी 57 पारियां हैं इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी वनडे में शतक लगाकर आए रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में तीन पारियों में 135 रन बनाना उनके लिए कोई बड़ा काम नहीं नजर आ रहा है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में कैसा है रोहित-विराट का रिकॉर्ड?
वनडे इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 और रोहित शर्मा ने 41 पारियां खेली हैं। रोहित ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 57.60 की औसत और 91.85 के स्ट्राइक रेट से 1613 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन शतक और 12 अर्धशतक जड़े हैं, 162 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में अब तक 66.50 की औसत और 96.95 के स्ट्राइक रेट से 2261 रन बनाए हैं। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 9 शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 157 रन नाबाद का रहा है।
रोहित-विराट, ऋतुराज-जुरेल IN, पंत-हार्दिक को जगह नहीं, पहली बार चुने गए 2 खिलाड़ी; वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत का ODI स्क्वाड जारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड जारी हो गया है। रोहित-विराट टीम का हिस्सा हैं तो केएल राहुल उपकप्तान बने हैं। दो खिलाड़ियों का पहली बार वनडे टीम में चयन हुआ है।