IND vs WI: ‘कूल’. मैदान के बाद अब सोशल मीडिया पर भिड़े शुभमन गिल-शे होप! क्या है पूरा मामला?

Shubman Gill VS Shai Hope: क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमतौर पर मैदान पर जुबानी जंग या आक्रामक तेवरों के लिए नहीं जानी जाती, लेकिन वेस्टइंडीज के मौजूदा दौरे पर दोनों टीमों के बीच एक नया और अनोखा साइलेंट वॉर देखने को मिल रहा है.

यह मुकाबला अब पिच से निकलकर सोशल मीडिया के डिजिटल अखाड़े तक पहुंच चुका है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप के बीच इंस्टाग्राम पर दो शब्दों के कैप्शन ने क्रिकेट फैंस के बीच सनसनी मचा दी है.

गिल का दोहरा शतक और फिर खास कैप्शन

इस डिजिटल जंग की शुरुआत गुवाहाटी में खेले गए वनडे मुकाबले से हुई थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के सामने 406 रनों का रिकॉर्डतोड़ टारगेट हासिल किया था. इस ऐतिहासिक रन-चेज में कप्तान शुभमन गिल ने अपने करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक खेलते हुए सिर्फ 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए थे और भारत को जीत दिलाई थी. इस दोहरे शतक और जीत के बाद गिल ने इंस्टाग्राम पर अपने जश्न की एक फोटो शेयर करते हुए काफी शांत और कूल अंदाज में सिर्फ दो शब्दों का कैप्शन लिखा, ‘406? कूल.’

शे होप का करारा पलटवार

अब वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने शुभमन गिल के कैप्शन का खास अंदाज में जवाब दिया है. दरअसल, दूसरी सीरीज के दूसरे मैच में जब वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ 250 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करना पड़ा, तो कप्तान शे होप ने आगे बढ़कर कप्तानी पारी खेली. शे होप ने नाबाद 102 रन बनाकर वेस्टइंडीज को इस मुकाबले में 6 विकेट से एक यादगार जीत दिलाई.

जीत के तुरंत बाद शे होप ने गिल के उसी अंदाज की नकल करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर मैच की फोटो डाली और कैप्शन लिखा, ‘250? कूल.’ जिसके बाद उनका ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया.

शुभमन गिल-शे होप के वायरल पोस्ट. (फोटो- INSTAGRAM)

बिना किसी तीखी बहस या स्लेजिंग के मैदान पर बल्ला चलाने और फिर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल करने का यह तरीका क्रिकेट फैंस के बीच छा गया है. हालांकि, शुभमन गिल इस टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.

Leave a Comment