भारत के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू हो रही T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम में बदलाव हुआ है. बदलाव के तहत आमिर जंगू को T20 टीम में शामिल किया गया है. आमिर जंगू विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्हें ज्वेल एंड्रयू के बैकअप के तौर पर जोड़ा गया है.
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान उंगली में चोट लग गई थी.
आमिर जंगू को T20 टीम में मिली जगह
आमिर जंगू, भारत के खिलाफ खत्म हुई 3 वनडे की सीरीज में वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे. मगर T20 सीरीज की 15 सदस्यीय टीम में उन्हें नहीं चुना गया था. पर अब जबकि ज्वेल एंड्र्यू को चोट लगी है, वेस्टइंडीज ने उन्हें T20 टीम में भी शामिल किया है.