IND vs WI: भारत ने वनडे क्रिकेट में पहली बार हासिल किया 400 से अधिक रन का लक्ष्य, बन गए ये दो विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 223) और रोहित शर्मा (101) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को आसानी से आठ विकेट से शिकस्त दी।

वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में टीम इंडिया ने केवल 43.3 ओवर में 406 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। ये वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। टीम इंडिया ने लगातार दूसरा मैच जीतते हुए 3 मैचों की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में भारतीय टीम के नाम दो विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हुए हैं।

भारतीय टीम ने एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बाद 400 या उससे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। इस मामले में उसने साउथ अफ्रीका को (8) को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड ने 7, ऑस्ट्रेलिया ने 3, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने 2-2, जबकि वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने 1-1 बार 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया था।

भारत ने केवल 175 गेंदों में पार कर लिया 300 रन का आंकड़ा
मैच में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने केवल 29.1 ओवर में 300 रन बना डाले। इसके साथ ही टीम इंडिया वनडे क्रिकेट में 30 ओवर के अंदर 300 रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। भारतीय टीम ने केवल 175 गेंदों में 300 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2006 में जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32.2 ओवर में 300 रन पूरे किए थे।

Leave a Comment