IND VS WI: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच? आज ही नोट कर लो डेट और टाइम

IND VS WI: भारत वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरुआती 3 मैचों के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे पहुंच गई है. ऐसे में अब चौथा मुकाबला काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अगर टीम इंडिया इसे जीतने में कामयाब होती है, तो वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी.

मगर, कैरेबियाई टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि उनके पास एक से बढ़कर एक मैच विनर मौजूद हैं. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इस सीरीज के चौथे मुकाबले में बारे में बताते हैं कि वह कब, कहां कितनी तारीख को खेला जाएगा.

कितनी तारीख को खेला जाएगा चौथा टी-20?

भारत वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. शुरुआती मैचों की ही तरह मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे.

 

 

2-1 से टीम इंडिया है आगे

वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है. दरअसल, सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज कर ली थी. अब सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला गया, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली.

ऐसे में सीरीज का चौथा मैच काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अगर टीम इंडिया उसे जीतने में सफल हो जाती है, तो वह सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. इसलिए वेस्टइंडीज की टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह हैदराबाद में किसी भी तरह से भारत को जीतने न दे.

 

 

IND VS WI: कहां देख सकेंगे आज का मैच?

भारत वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव देखने के लिए मिलेगा. वहीं तमिल तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा.

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी. ऐसे में फैंस इस ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का भी मजा ले सकते हैं, मगर यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. इस मैच का प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आप देख सकते हैं.

 

 

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, मैथ्यू फोर्डे, अमीर जांगू, कीमो पॉल

Leave a Comment