IND vs USA: टूटा रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की पारी में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

T20 World cup, IND vs USA: भारत ने अपने वर्ल्ड कप के पहले मैच में यूएसए को 29 रन से हरा दिया. भारत की जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऐतिहासिक पारी खेली और 84 रन बनाकर नाबाद रहे.

सूर्या की पारी के दम पर ही भारतीय टीम 161 रन बना पाने में सफल रही और आखिर में भारत को 29 रन से जीत मिली. सूर्या की पारी यादगार रही. अपनी पारी के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

सूर्या ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए. ऐसा करते ही सूर्या टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओऱ से भारत की धरती पर सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. सूर्या ने भारत में अबतक 86 छक्के टी-20 इंटरनेशनल में लगा लिए हैं. वहीं, रोहित के नाम भारत में टी-20 इंटरनेशनल में 85 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.

ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय

सूर्या टी-20 इंटरनेशनल में भारत में भारत की धरती पर 85 से ज्यादा छक्का लगाने वाले इकलौते भारतीय है. उनसे पीछे रोहित हैं, जिनके नाम भारत में 85 छ्क्के लगाने का कमाल दर्ज है. इसके बाद तीसरे नंबर पर हार्दिक पंड्या हैं. हार्दिक ने 58 छ्क्के भारत में लगाए हैं. इसके बाद विराट कोहली का नंबर आता है. कोहली ने 56 छक्के भारत में लगाए हैं.

टी-20 इंटरनेशनल में भारत की धरती पर सबसे ज्यादा छक्का

  • सूर्यकुमार यादव 86
  • रोहित शर्मा 85
  • हार्दिक पंड्या 58
  • विराट कोहली 56
  • ईशान किशन 47

इसके अलावा कप्तान सुर्या टी20 वर्ल्ड कप में 150 + स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज में रोहित की बराबरी करने में सफल हो गए हैं. सूर्या ने टी-20 वर्ल्ड कप में 5 बार ऐसा कारनामा किया है.

टी20 वर्ल्ड कप में SR 150+ के साथ भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

  • 5: सूर्यकुमार यादव
  • 5: रोहित शर्मा
  • 4: विराट कोहली
  • 3: केएल राहुल
  • 3: युवराज सिंह

Leave a Comment