T20 World Cup 2026: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है. उसने USA के खिलाफ अपना पहला मैच जीत लिया है. मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में भारत ने USA के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए USA टारगेट से 29 रन पहले थम गई. 20 ओवर पूरे खेलने के बाद भी USA की टीम जीत को गले नहीं लगा सकी. नतीजा, ये हुआ कि भारत को जीत मिली और उस जीत के साथ 2 पॉइंट भी मिले. भारत की इस जीत के नायक सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने मुश्किल वक्त में भारतीय पारी को संभालने का काम किया.
वानखेड़े पर खेले मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी. लेकिन, उसकी शुरुआत वैसी नहीं रही, जैसे कि उम्मीद थी. अभिषेक शर्मा गोल्डन डक होकर पवेलियन लौटे.