IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में गौतम गंभीर को क्यों आ गया गुस्सा? फिर इस खिलाड़ी ने रगड़ा जख्मों पर नमक

India vs Sri Lanka 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया. हालांकि फॉलोऑन देने के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा से ऐसी गलती हो गई जो गौतम गंभीर को भी गुस्सा दे गई. 13वें ओवर में जडेजा की गेंद पर कृष्णा ने श्रीलंकाई बल्लेबाज पासिंदु सूर्याबंडारा का कैच छोड़ दिया जिसके बाद जडेजा और हेड कोच गंभीर भड़क गए.

गंभीर ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए थे और कृष्णा की इस नाकामी को देखकर उन्हें झुंझलाते हुए देखा गया. कुछ ऐसा ही जडेजा का भी हाल था.

पासिंदु ने रगड़ा जख्मों पर नमक

 को जीवनदान तो मिला ही साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच और खिलाड़ियों के जख्मों पर भी नमक रगड़ दिया. दरअसल सूर्याबंडारा ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगा दिया. इस खिलाड़ी ने 25वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. सूर्याबंडारा ने पहली पारी में भी अर्धशतक लगाया था. उन्होंने 80 रनों की पारी खेली थी. श्रीलंका को अगर कोलंबो में हार टालनी है तो पासिंदु को और बड़ी पारी खेलनी होगी.

 

 

टीम इंडिया का अनुशासन हो रहा है भंग

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन अच्छा किया है लेकिन इस टीम ने सीरीज में अनुशासन कई बार तोड़ा है. बात हो रही है फील्डिंग और गेंदबाजों की, जिन्होंने कोलंबो टेस्ट में भी काफी निराश किया है. श्रीलंका की दूसरी पारी में 11वें और 13वें ओवर में कैच छूटे. पहला कैच मोहम्मद सिराज ने छोड़ा, ये कैच भी सूर्यबंडारा का था, फिर कृष्णा से ये गलती हुई. कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में गेंदबाजों ने 6 नो बॉल फेंकी. जडेजा ने 3 और सारांश जैन ने 2 बार नो बॉल फेंकी. दूसरी पारी में भी सारांश जैन ने खबर लिखे जाने तक दो नो बॉल फेंक दी थी.

Leave a Comment