IND vs SL: गिलक्रिस्ट और धोनी दोनों के रिकॉर्ड ध्वस्त, ऋषभ पंत ने चोटिल कलाई से कर दिया कमाल

कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने क्रीज पर उतरते ही एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। ऋषभ पंत ने एक साथ दो बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ा है। उनके नाम अब दो बड़े रिकॉर्ड हो गए हैं।

यह दो दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट और एमएस धोनी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह दोनों रिकॉर्ड क्या-क्या हैं।

छक्के से बनाया रिकॉर्ड

पंत ने पारी की शुरुआत में ही लाहिरू कुमारा की बाउंसर पर 95 मीटर लंबा विशाल छक्का जड़ा। इस छक्के के साथ टेस्ट क्रिकेट में यह पंत का 101वां छक्का था। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया। अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पंत अकेले तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में अब सिर्फ इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (138 छक्के) और न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (107 छक्के) ही उनसे आगे हैं।

धोनी का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बने नंबर-1 भारतीय विकेटकीपर

छक्के के रिकॉर्ड के अलावा पंत ने अपनी आक्रामकता से भरी पारी के दौरान भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी एक खास मामले में पछाड़ दिया। पंत अब विदेशी या न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए टेस्ट मैचों में भारत के लिए बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैच के 97वें ओवर तक 30 रन के स्कोर पर पहुंचते ही उन्होंने एमएस धोनी (2,496 रन) के आंकड़े को पार कर लिया और 2,501 रनों के साथ टॉप स्थान हासिल कर लिया। इस सूची में फारुख इंजीनियर (1,209), सैयद किरमानी (1,109) और किरण मोरे (901) जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

मैच में भारत की स्थिति मजबूत

पंत के इस निडर और आक्रामक रवैये ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे किसी भी स्थिति से वापसी करने का हुनर रखते हैं। दूसरे दिन के खेल में ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर पंत भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया। इस मैच में वह 63 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। पहले दिन 300/5 के स्कोर पर समाप्त होने के बाद, भारत अब मुकाबले में बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है।

Leave a Comment