भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेदांत त्रिवेदी के अर्धशतक की बदलौत 2 गेंदें शेष रहते सभी 10 विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान को 253 रन का लक्ष्य दिया है। त्रिवेदी ने 98 गेंदों पर 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए जिससे भारत 250 का आंकड़ा पार कर पाया। वैभव सूर्यवंशी 22 गेंदों पर मात्र 30 रन ही बना पाए जबकि ओपनर ऑरोन जॉर्ज ने भी 16 रन की छोटी पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके।
पाकिस्तान ने टीम में एक बदलाव किया है। भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। उद्धव मोहन की जगह दीपेश को मौका मिला है। पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘पहले बॉलिंग करेंगे। पिच पर थोड़ी नमी है। मुझे अपनी बॉलिंग यूनिट पर भरोसा है कि वे इस मौके का फायदा उठाएंगे। यह एक नया ग्राउंड है, पिछले दो दिनों में इसे अच्छे से तैयार किया गया है। हरारे और बुलावेयो के बीच ज़्यादा फर्क नहीं है। लड़कों ने पिछले 3-4 मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। फोकस अच्छा गेम खेलने और अच्छे इरादे पर है, NRR के लिए ज़्यादा प्लान नहीं है। एक बदलाव है। अली हसन टीम में आए हैं।
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस के बाद कहा, ‘हम पहले बैटिंग करना चाहते थे। लड़के बहुत अच्छा कर रहे हैं। हम काफी कॉन्फिडेंट हैं। लड़के बहुत अच्छा खेल रहे हैं। आज धूप वाला दिन है। पहले तीन मैचों में बारिश हो रही थी, कुछ दिक्कतें थीं। पिछले दो मैचों में मौसम अच्छा था और इससे हमें काफी मदद मिली। एक बदलाव है। उद्धव मोहन बाहर हैं, दीपेश अंदर आए हैं।
प्लेइंग 11
भारत अंडर-19 : एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
पाकिस्तान अंडर-19 : हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा