वैभव सूर्यवंशी, कप्तान आयुष म्हात्रे और आरोन जॉर्ज के रूप में टीम इंडिया को शुरुआती झटके लगे। इसके बाद वेदांत और विहान ने टीम की पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन विहान 21 रन बनाकर आउट हुए। वेदांत ने 68 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को दोबारा ट्रैक पर लाने में मदद की। अंबरीश ने 29 रन बनाए, जबकि कनिष्क ने 35 रन की पारी खेली। खिलान पटेल ने 21 रन तो दीपेश ने 1 रन बनाए।
वहीं, पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुभान ने तीन विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सय्याम को दो सफलता मिली। अली-अहमद, मोमिन और एली बलूच को 1-1 सफलता मिली।
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम (India National Under-19 cricket team)
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।
पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम (Pakistan National Under-19 Cricket team)
हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, उमर जैब, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान, नकाब शफीक।