IND vs PAK T20 World Cup: टीम इंडिया ने आगे पाकिस्तान का टोटल सरेंडर, शान से सुपर-8 में पहुंचा भारत

डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में जगह बना ली है. टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कोलंबो में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाते हुए 61 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. कुछ ही दिन पहले इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान कर विवाद खड़ा करने वाली पाकिस्तानी टीम मैदान पर एकदम नौसिखियों जैसा प्रदर्शन कर अपनी फजीहत करवा ली. टीम इंडिया ने इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को 8-1 कर लिया.

(खबर अपडेट हो रही है)