IND vs PAK Live Score Hong Kong Sixes 2026: भारत बनाम पाकिस्तान हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2026 में ग्रुप C मैच शुरू हो गया है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। इसका मतलब यह है कि टीम इंडिया पहले बैटिंग करेगी।
क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में भारत पिछले साल पाकिस्तान पर दो रन से मिली जीत को आगे बढ़ाना चाहेगा, जबकि अब्बास अफरीदी की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन टीम अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होगी। जैसा कि टूर्नामेंट के नाम से ही साफ है कि मुकाबला 6-6 ओवर का होगा, जिसमें बल्लेबाजों की तरफ से धूम धड़ाका देखने को मिलेगा। दोनों तरफ कई पावर-हिटर होने के कारण, मिशन रोड ग्राउंड पर एक और हाई-स्कोरिंग रोमांचक मैच हो सकता है।
भारत (प्लेइंग 6): नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, राहुल तेवतिया (विकेट कीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), शशांक सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन
पाकिस्तान (प्लेइंग 6): ख्वाजा नफे (विकेट कीपर), अब्दुल समद, अब्बास अफरीदी (कप्तान), इरफान खान, अहमद दानियाल, मुहम्मद शहजाद
India vs Pakistan Live Cricket Score Updates:
11:52 AM IND vs PAK Live Score: राहुल त्रिपाठी और नीतिश राणा भारतीय पारी का आगाज कर रहे हैं। त्रिपाठी ने दूसरी ही गेंद पर चौका लगाकार टीम इंडिया का खाता खोला है।
11:40 AM IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम इस प्रकार है, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, राहुल तेवतिया (विकेट कीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), शशांक सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन
11:29 AM IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। इसका मतलब यह है कि भारतीय टीम पहले बैटिंग करने वाली है। मैच 11 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।
11:15 AM IND vs PAK Live Score: यूएई ने पाकिस्तान को हराकर किया बड़ा उलटफेर। डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच से पहले यूएई के खिलाफ मुकाबला खेला, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला करो या मरो जैसा होगा। अगर भारतीय टीम जीतती है तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान स्क्वॉड-
इंडिया स्क्वॉड- क्रुणाल पांड्या (कप्तान), नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी (विकेट कीपर), शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन
पाकिस्तान स्क्वॉड- अब्बास अफरीदी (कप्तान और विकेट कीपर), अब्दुल समद, अहमद दानियाल, इरफान खान, ख्वाजा नफे, मुहम्मद शहजाद, साद मसूद
क्या है हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट ?
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस एक अनोखा क्रिकेट टूर्नामेंट है जो 1990 के दशक में शुरू हुआ था। यह हॉन्ग कॉन्ग के क्रिकेटरों और फैंस को टॉप इंटरनेशनल खिलाड़ियों को देखने का मौका देता था। यह इवेंट इसलिए बनाया गया था क्योंकि ICC एसोसिएट मेंबर होने के बावजूद, हॉन्ग कॉन्ग के पास दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करने के लिए खिलाड़ियों के लिए प्लेटफॉर्म की कमी थी।
दूसरे एग्जीबिशन मैचों के उलट, हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस ने नेशनल टीमों के साथ एक सालाना “इंटरनेशनल” कॉम्पिटिशन के तौर पर खुद को सफलतापूर्वक स्थापित किया। क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के हिस्सा लेने पर कोई आपत्ति नहीं जताई, जिससे टूर्नामेंट में स्टार खिलाड़ियों की एक बड़ी टीम आ सकी। यह टूर्नामेंट 1993 से 1997 तक हर साल और फिर 2001 से 2012 तक हुआ। फ्रेंचाइजी-बेस्ड T20 लीग के आने से इसका रेगुलर शेड्यूल रुक गया। 2017 में एक इवेंट के बाद, टूर्नामेंट को 2024 में फिर से शुरू किया गया।