IND vs PAK: ICC ने दी पाकिस्तान बोर्ड को वॉर्निंग, पीएम के साथ सलाह करेगा PCB

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाना है.

जिसे लेकर ग्रीन टीम बहिष्कार कर रही है और इसी विषय पर पिछले कई दिनों से पाकिस्तान और आईसीसी के बीच टकराव जारी है. मुद्दे को सुलझाने के लिए रविवार (आठ फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई शीर्ष अधिकारियों की बैठक में आईसीसी ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मुकाबला न खेलने के लिए चेतावनी दे दी है. पैटर्न बॉडी ने पाकिस्तान बोर्ड को बता दिया है कि अगर वह यह मैच नहीं खेलता है, तो उसके खिलाफ क्या संभावित कार्रवाई की जाएगी.

पाकिस्तान पहुंचे बीसीबी चीफ

जारी उठापटक के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बीसीबी चीफ पाकिस्तान दौरे पर हैं. जहां दोनों बोर्डों के बीच अहम बैठक चल रही है. आपको बता दें कि ग्रीन टीम बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रही है.

 बांग्लादेश ने भारत का दौरा करने से कर दिया था मना

आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए वर्ल्ड कप मुकाबलों के लिए भारत जाने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उनकी जगह पर स्कॉटलैंड की टीम को प्रतियोगिता में शामिल कर लिया गया था.

समाधान निकालने के प्रयास में है आईसीसी

आईसीसी वर्तमान में बोर्ड के साथ एक व्यवस्थित तरीके से संभावित समाधान खोजने के लिए बातचीत कर रहा है, इस विचार के साथ कि खेल का हित एकतरफा कार्रवाई से ऊपर होना चाहिए.

Leave a Comment