T20 World Cup 2026: कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की उस वक्त पोल खुल गई जब भारतीय टीम ने उसे एकतरफा अंदाज में 61 रनों से हरा दिया. पाकिस्तान की इस हार के बाद पड़ोसी मुल्क में बवाल ही हो गया है. क्रिकेट फैंस से लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी तक सब पाकिस्तानी टीम को कोस रहे हैं, उन्हें नाकारा बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस ने लाइव मैच में टीवी ही फोड़ दिया. उसपर जूते मारे.
पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद पाकिस्तानी फैंस टीवी फोड़ते नजर आते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी हार के बाद यही देखने को मिला. पाकिस्तान में एक रिपोर्टर लाइव मैच में फैंस से बात कर रहा था और उसी दौरान पाकिस्तान मैच हार गई और एक फैन ने ईंट मारकर टीवी फोड़ दिया. इसके बाद रिपोर्टर ने भी टीवी पर जूता मारा.
पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे खराब दौर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने तो मौजूदा वक्त को पाकिस्तानी टीम का सबसे खराब दौर बता दिया. मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जब तक हम पाकिस्तान क्रिकेट से राजनीतिक प्रभाव और निजी हितों को दूर नहीं करते, तब तक हम पहले जैसे अच्छे नहीं हो सकते. ये हमारे क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब दौर है, और मेरा दिल इससे बहुत दुखी है. जिन्हें कुछ नहीं आता, उन लोगों को पद और टीम से हटा देना चाहिए.’ यही नहीं मोहम्मद यूसुफ ने शाहीन, बाबर आजम और शादाब खान को भी पाकिस्तान की टीम से बाहर करने की वकालत कर दी. उन्होंने कहा कि इन तीनों का टाइम खत्म हो चुका है और टीम को नए खिलाड़ियों की जरूरत है.
Were in 2026, and TVs in Pakistan are still not safe
pic.twitter.com/ZabKHFxTS8— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) February 16, 2026
Chacha Pakistani expresses grief and anger over Pakistans defeat to India, criticizing the teams players.#T20WorldCup #T20WCTOK #TOKxTapmad #Tapmad #CatchEveryMatch #PakvsInd pic.twitter.com/UUYBQLAAJZ
— TOK Sports (@TOKSports021) February 15, 2026
मोहम्मद हफीज ने भी पाकिस्तानी मीडिया में बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत का क्रिकेट पाकिस्तान से बहुत आगे निकल चुका है. भारत के पास पाकिस्तान के मुकाबले काफी ज्यादा टैलेंट है, जिसकी वजह से इस तरह के नतीजे देखने को मिल रहे हैं.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
