Rohit Sharma on Abhishek Sharma Dismissal: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. इस हाई-वोल्टेज मैच के टॉस से महज कुछ पल पहले मैदान पर एक खास पल देखने को मिला, जब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के डगआउट और ड्रेसिंग रूम एरिया में अचानक एंट्री की.
रोहित ने भारतीय खिलाड़ियों से की मुलाकात
रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर हैं, वह टीम के खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे. उन्होंने गर्मजोशी से खिलाड़ियों को गले लगाया और कुछ हल्की-फुल्की बातें कीं. रोहित ने टीम के खिलाड़ियों के बीच मुस्कुराहट बिखेरकर माहौल को और जोशीला बना दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ भी उन्होंने खास अंदाज में बातचीत की. यह पल टीम इंडिया के लिए काफी खास था, क्योंकि रोहित ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाया था और उनकी मौजूदगी ने खिलाड़ियों में नई ऊर्जा भर दी. ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वह टूर्नामेंट को प्रमोट कर रहे हैं, लेकिन इस मैच जैसे बड़े मुकाबले में टीम को हौसला देने के लिए खुद मैदान पर पहुंचना फैंस के लिए भी खास रहा.
अभिषेक के आउट होने पर दिया ऐसा रिएक्शन
हालांकि, इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में एक बड़ा विकेट गंवा दिया. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. वह इस टूर्नामेंट के पहले मैच में भी खाता नहीं खोल सके थे. ये टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका था और रोहित शर्मा भी स्टैंड में काफी मायूस नजर आए. देखते ही देखते उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल. (फोटो- PTI/X)
दांव पर सुपर-8 का टिकट
ये मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है. वह अपने पहले 2-2 मैच जीतकर यहां आई हैं. ऐसे में आज एक टीम को अपनी पहली हार मिलने वाली है. वहीं, जीतने वाली टीम को सुपर-8 का टिकट भी मिल जाएगा.