IND vs PAK: भारत और पाकिस्‍तान कैसे सेमीफाइनल के लिए कर सकते हैं क्‍वालीफाई? आसानी से समझें पूरा समीकरण

स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और टीम इंडिया 49.5 ओवरों में 252 रनों पर सिमट गई।

पाकिस्तान का टूर्नामेंट में रन रेट खराब है और इस वजह से उन्हें भारत के द्वारा दिए गए लक्ष्य को जल्दी हासिल करना होगा। पाकिस्तानी बल्लेबाजों को शुरु से ही आक्रामक शॉट्स खेलने होंगे।

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की और भारत को 252 रनों पर रोक दिया। इसी के साथ उन्होंने खुद को सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। पाकिस्तान को भारत के द्वारा दिए गए 253 रनों के लक्ष्य को 33.3 ओवरों में हासिल करना होगा और इसके बाद ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य समीकरण भी पाक टीम के लिए बन रहे हैं।

भारत की बल्लेबाजी

भारत के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में अच्छा खेल नहीं दिखाया लेकिन किसी तरह भारत ने मैच में 250 रनों के स्कोर को पार कर लिया। हालांकि, पाकिस्तान को इस लक्ष्य को जल्दी हासिल करना होगा, नहीं तो पाक टीम सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी और टीम इंडिया क्वालीफाई कर लेगी। भारत के लिए इस मैच में शुरुआत अच्छी रही लेकिन 47 रनों पर पहला विकेट गंवाने के बाद भारत ने लगातार 2 और विकेट गंवाए, जिसकी वजह से टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी हो गई।

टीम इंडिया के लिए युवा ऑलराउंडर वेदांत त्रिवेदी ने कमाल का खेल दिखाया और 98 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कनिष्क चौहान ने 29 गेंदों पर 35 रन बनाए, जबकि खिलन पटेल ने 15 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली और भारत को 252 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान के लिए समीकरण

पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है, तो उन्हें भारत के द्वारा दिए गए 253 रनों के लक्ष्य को 33.3 ओवरों में हासिल करना होगा। अगर पाकिस्तान ऐसा करने में विफल रहता है, तो उन्हें 34.3 ओवरों में छ्क्के के साथ मुकाबले को जीतना होगा और ऐसे समय में उन्हें 258 के स्कोर तक पहुंचना होगा।

Leave a Comment