IND vs PAK: फिर पाकिस्तान का काल बने तिलक वर्मा, 6 गेंदों में 4 छक्के लगाकर पलटा मैच, ठोका तूफानी अर्धशतक

India vs Pakistan: तिलक वर्मा भले ही कितनी भी खराब फॉर्म में हों, भले ही उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हों लेकिन जब सामने पाकिस्तान होता है तो ये खिलाड़ी रंग, रूप, फॉर्म सबकुछ बदल देता है.

पिछले कुछ समय से बेहद खराब बैटिंग कर रहे तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में कमाल अर्धशतक ठोका. इस खिलाड़ी ने छठे नंबर पर उतरकर महज 21 गेंदों में अर्धशतक ठोक पूरे मैच का रुख ही पलट दिया. एक समय टीम इंडिया 170 रनों तक बनाती दिख रही थी लेकिन तिलक वर्मा के 6 गेंदों में 4 छक्के और एक चौका लगाने के बाद ये स्कोर 211 रनों तक चला गया.

तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी

तिलक वर्मा जब बैटिंग करने आए तो पहली 8 गेंदों पर वो एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके थे, उन्होंने महज 7 ही रन बनाए थे. लेकिन 9वीं गेंद पर उन्होंने पहला चौका लगाया.इसके बाद 18वें ओवर में तिलक वर्मा ने ऐसा गियर बदला कि पाकिस्तान हैरान रह गया. इस खिलाड़ी ने 18वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर दो लंबे-लंबे छक्के लगाए और फिर सैम अय्यूब और अहमद डैनियल के ओवर में उन्होंने 2 छक्के और एक चौका लगा दिया. 18वें ओवर की पांचवीं गेंद से लेकर 20वें ओवर की चौथी गेंद तक तिलक ने 6 गेंद खेली जिसमें उन्होंने चार छक्के और एक चौका लगाया. तिलक वर्मा ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक ठोका और शिवम दुबे के साथ 30 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी की.

 

 

तिलक को पाकिस्तान पसंद है!

तिलक वर्मा की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने इससे पहले एशिया कप के फाइनल में भी कमाल बैटिंग की थी. इस खिलाड़ी ने खिताबी मुकाबले में 53 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए. ये पारी तिलक वर्मा ने तब खेली थी जब टीम इंडिया 20 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी. तिलक ने एशियन गेम्स के फाइनल में भी बेहतरीन बैटिंग कर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया.

Leave a Comment