IND vs PAK: आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, इस टूर्नामेंट में होंगे आमने-सामने, कहां देख सकेंगे LIVE?

IND vs PAK Live Streaming: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने आती हैं, तो खेल का रोमांच बढ़ जाता है. दुनिया भर के फैंस भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार करते हैं.

अब एक बार फिर से दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली हैं. यह मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट के 22वें एडिशन में होगा. दरअसल, 30 अक्टूबर से हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2026 का आगाज हो रहा है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की पहला मुकाबला सबसे बड़े राइवल पाकिस्तान से होने वाला है. पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रही है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम अपने अपने खिताब को डिफेंड करने उतरेगी. वहीं, भारतीय टीम भी जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. जानें कब-कहां और कैसे देख पाएंगे मैच…

कब-कहां होगी भारत-पाक की भिड़ंत?

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का महामुकाबला हॉन्ग कॉन्ग के मशहूर मिशन रोड ग्राउंड, मंग कोक में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के हाथों में होगी. वहीं, 25 साल के मोहम्मद अब्बास अफरीदी पाकिस्तान की कप्तानी करते दिखाई देंगे.

कहां देख सकेंगे लाइव?

अगर आप इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं, तो उसका भी तरीका है. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इस मैच को फैंस सोनी स्पोर्ट्स 1 पर देख सकते हैं. इसके अलावा अगर मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो FanCode एप या उसकी वेबसाइट के जरिए आसानी से लाइव देख सकते हैं.

 

 

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: क्रुणाल पांड्या (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह, नीतीश राणा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया, टी नटराजन.

पाकिस्तान: मोहम्मद अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, इरफान खान, अहमद दानियाल, मोहम्मद शहजाद, साद मसूद, ख्वाजा नफे.

6-6 ओवर का होगा मैच

बता दें कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ 6-6 ओवर का होगा. दरअसल, इस टूर्नामेंट में सिर्फ 6-6 ओवर का मैच होता है, जिसमें एक टीम के 6 खिलाड़ी ही मैदान पर उतरते हैं. इसमें से सिर्फ विकेटकीपर को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ियों को गेंदबाजी भी करनी होती है. कम ओवर होने की वजह से खेल और भी ज्यादा आक्रामक हो जाता है, जिससे मैदान पर छक्के-चौके की बरसात होती है. इस टूर्नामेंट में शुरुआती मैचों के बाद नॉकआउट मुकाबले होंगे, जबकि 1 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा.

Leave a Comment