IND vs NZ: डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स का शतक, न्यूजीलैंड ने भारत को

India vs New Zealand, 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की धमाकेदार शतकीय पारियों की मदद से भारतीय टीम को जीत के लिए 338 रनों का

3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। इस मैच को जीतने वाला सीरीज का विजेता होगा।

सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी थी और 5 के स्कोर पर 2 और 58 के स्कोर पर 3 विकेट गिराकर न्यूजीलैंड को संकट में डाल दिया था। यहां से डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 219 रन की बेहतरीन साझेदारी कर टीम का स्कोर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। आखिरी कुछ ओवरों में उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बने, नहीं तो कुल स्कोर 360 के ऊपर जा सकता था।

डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ लगाया चौथा शतक

ने अपने वनडे करियर का नौवां शतक लगाया। मिचेल का भारत के खिलाफ यह चौथा शतक और सीरीज में लगातार दूसरा शतक है। मिचेल ने 131 गेंद पर 3 छक्के और 15 चौके लगाते हुए 137 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने भी शतक लगाया। फिलिप्स के करियर का यह दूसरा शतक था। फिलिप्स ने 88 गेंद पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली। विल यंग ने 30 और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 28 रन बनाए।

 

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए। हर्षित थोड़े महंगे रहे। उन्हें 10 ओवर में 84 रन पड़ गए। अर्शदीप ने 63 रन दिए। सिराज ने 10 ओवर में 43 रन देकर 1 और कुलदीप यादव ने 6 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिए। नितीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा को विकेट नहीं मिला। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने सिर्फ 6-6 ओवर की गेंदबाजी की। दोनों गेंदबाज इस सीरीज में काफी मंहगे रहे। रवींद्र जडेजा का यह सीरीज काफी फिका गुजर रहा है। उनके प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Comment