IND vs NZ: टीम इंडिया बनेगी चैंपियन? T20 World Cup में न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास बदल सकते हैं ये 4 समीकरण

India vs New Zealand Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. ये खिताबी भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 8 मार्च को होगी. अब सवाल है कि इसमें जीतेगा कौन? न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज तक जीती नहीं है. वहीं किसी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में जब भी इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ, जीता न्यूजीलैंड ही है. ऐसे में सवाल है कि ये इतिहास बदलेगा कैसे? जवाब हैं वो 4 समीकरण, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के फाइनल जीतने की उम्मीदों को परवान चढ़ाते दिख रहे हैं. अब वो 4 समीकरण क्या है, आइए उन सब पर एक-एक कर नजर डालते हैं.

भारत की जीत का पहला समीकरण क्या है?

व्हाइट बॉल क्रिकेट के किसी भी वर्ल्ड कप में जब-जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है, उसमें भारत चैंपियन बना है. फिर चाहे वो 1983 का वनडे वर्ल्ड कप हो या फिर2007 का T20 वर्ल्ड कप. 2026 के T20 वर्ल्ड कप में भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है. यही वजह है कि भारत के चैंपियन बनने की उम्मीद की जा रही है.

भारत की जीत का दूसरा समीकरण क्या है?

साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पहली होम टीम बनी थी, जिसने चैंपियन का चोला पहना था. T20 वर्ल्ड कप में भी आज तक कोई होम टीम चैंपियन नहीं बनी है. टीम इंडिया के पास वो मौका है. अगर वो 2011 के वनडे वर्ल्ड कप वाला इतिहास दोहराती है तो T20 वर्ल्ड कप में भी चैंपियन बनने वाली पहली होम टीम बन सकती है.

भारत की जीत का तीसरा समीकरण क्या है?

व्हाइट बॉल क्रिकेट के वर्ल्ड कप के अंदर टीम इंडिया जब भी केवल साउथ अफ्रीका से हारी है, उसमें चैंपियन बनी है. 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने से पहले वो सिर्फ साउथ अफ्रीका से हारी थी. अब 2026 के T20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा हुआ है. टीम इंडिया सिर्फ साउथ अफ्रीका से हारी है. यही वजह है कि उसके T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीतने की उम्मीदें बढ़ गई है.

भारत की जीत का चौथा समीकरण क्या है?

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में जब भी भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल हुआ, उसका विजेता ही टूर्नामेंट का चैंपियन बना है. T20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड सेमीफाइनल जीता था, तो चैंपियन बना था. वहीं 2024 के T20 वर्ल्ड कप में भारत ने सेमीफाइनल जीता और फिर वो चैंपियन बना. अगर यही ट्रेंड बरकरार रहा तो 2026 के T20 वर्ल्ड कप में भी भारत चैंपियन बन सकता है. इस बार उसने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें