IND vs NZ: टीम इंडिया जीत के करीब, तीसरी बार बनेगी वर्ल्ड चैंपियन

हर एक उम्मीद, हर एक दावा और हर एक ख्वाहिश सही साबित हुई. हर एक आलोचना, हर एक सवाल और हर संदेह पूरी तरह ध्वस्त हो गया. पिछले करीब 2 साल का बदलाव, मेहनत और रणनीति अपने सफल अंजाम पर पहुंच गई. जी हां, टीम इंडिया ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीदें शुरू से लगाई जा रही थी. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया और लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई. फाइनल में टीम इंडिया ने बिल्कुल एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को 70 रन से रौंदते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीत लिया.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का दर्द भारतीय फैंस के जहन में आज भी है. ऐसे में जब टीम इंडिया रविवार 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर खिताबी मुकाबले के लिए उतर रही थी, तो एक डर बना हुआ था कि कहीं फिर दिल तो नहीं टूटेगा. मगर भारतीय टीम ने शायद उस अतीत को पूरी तरह भुलाकर एक नई शुरुआत के इरादे से इस मैदान पर कदम रखे और बस इतिहास ही रच दिया.

(खबर अपडेट हो रही है)