IND vs NZ Live Streaming: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंच गई है. इस दौरे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेली जाएगी. इसकी शुरुआत 5 मैचों की टी20 सीरीज से होगी.
इस सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसका मतलब है कि यह सीरीज शुरू होने में सिर्फ 3 दिन बाकी हैं. इस सीरीज में भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय बाद ब्लू जर्सी में खेलते दिखाई देंगे.
भुवी ने करीब 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी की है. ऐसे में फैंस उन्हें मैदान पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भुवी के अलावा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को भी 1-2 मैच में मौका दिया जा सकता है. हालांकि अभी भी काफी लोग कंफ्यूज हैं कि इस सीरीज के मैच कितने बजे शुरू होंगे और भारत में इसे लाइव कब-कहां देख सकेंगे? जानिए सारी डिटेल्स…
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी. यह सीरीज 22 अक्टूबर से खेली जाएगा, जिसका पहला मैच गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर होगा. इसके बाद 24 अक्टूबर को दूसरा टी20 मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. फिर तीसरा टी20 मुकाबला वेलिंग्टन के मैदान पर खेला जाएगा, जो 27 अक्टूबर को होगा, जबकि चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. वहीं, सीरीज का आखिरी और पांचवां टी20 मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में होगा. ये सभी मुकाबले दोपहर 12:30 बजे से शुरू होंगे.
- पहला टी20 मैच: 22 अक्टूबर (क्राइस्टचर्च)
- दूसरा टी20 मैच: 24 अक्टूबर (क्राइस्टचर्च)
- तीसरा टी20 मैच: 27 अक्टूबर (वेलिंग्टन)
- चौथा टी20 मैच: 30 अक्टूबर (ऑकलैंड)
- पांचवां टी20 मैच: 1 नवंबर (हैमिल्टन)
कब-कहां देख सकेंगे लाइव?
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो सोनी लिव (Sony LIV) पर देख सकते हैं. यहां पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.
वहीं, अगर आप इस सीरीज के सभी मैच फ्री में देखना चाहते हैं, तो उसका भी जुगाड़ है. डीडी के स्पोर्ट्स चैनल पर इस सीरीज का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. हालांकि इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.